Home Ambala राजू पंजाबी के बाद अब दुनिया को अलविदा कह गए हरियाणवी लोक...

राजू पंजाबी के बाद अब दुनिया को अलविदा कह गए हरियाणवी लोक गायक कंवरपाल कलिंगा, जानिए वजह

286
0

अंबाला (एकता): राजू पंजाबी के बाद अब हरियाणवी लोक गायक कंवरपाल कलिंगा के नि+धन से शोक का माहौल है। बता दें कि कंवरपाल कलिंगा का नि#धन डेंगू से हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम सं@स्कार पैतृक गांव कलिंगा राजू पाना में किया गया। उनके जाने से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सभी उनके घर पहुंच रहे हैं। लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि मंच पर जिंदादिली के साथ गीत और रागनी से हर किसी को अपना बना लेने वाला लोक कलाकार कंवरपाल कलिंगा अब उनके बीच नहीं रहे।

जानकारी के मुताबिक सोमवार से लगातार तीन दिन तक इलाके में कंवरपाल के गायन के कार्यक्रम भी निर्धारित हो चुके थे। जब वहां उनके नि$धन की सूचना मिली तो सन्नाटा छा गया। हरियाणा के कई कलाकार उसके काफी नजदीकी रहे हैं। यूट्यूब चैनल पर भी उनके गानों की धूम मची है। कलिंगा पिछले 10 सालों से लोक गायक के तौर पर मशहूर रहे। उनके अचानक इस तरह चले जाने से भिवानी सहित पूरे प्रदेश ने एक अच्छा कलाकार खो दिया है। कलिंगा नाम ये यू-ट्यूब पर काफी गाने सोशल मीडिया पर भी खूब सराहे गए हैं।

पांच भाइयों में सबसे छोटे और दो बच्चों के थे पिता

कंवरपाल दो बच्चों के पिता थे। अचानक उनकी मौ+त से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल पहले उन्हें बुखार आया तो उन्होंने नॉर्मल दवाई ली थी, जिसके बाद उसे रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा बिगड़ती चली गई और सोमवार सुबह तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौ@त डेंगू की वजह से हुई है।

गौरतलब है कि भिवानी में डेंगू से मौ$त का ये दूसरा मामला है। इससे पहले शहर के विकास नगर कॉलोनी में ओडिशा मूल की एक महिला की डेंगू से मौ@त की पुष्टि हुई थी। अब लोक गायक कंवरपाल ने डेंगू से दम तोड़ा। विभाग अब अलर्ट हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here