Home Ambala ‘Hockey Wali Sarpanch’ के नाम से मशहूर नीरू यादव ने KBC में...

‘Hockey Wali Sarpanch’ के नाम से मशहूर नीरू यादव ने KBC में हॉट सीट पर जीते 6.80 लाख रुपए

134
0

नारनौल (एकता): ‘Hockey Wali Sarpanch’ के नाम से मशहूर नीरू यादव ने KBC में हॉट सीट पर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि हरियाणा की बेटी और राजस्थान की सरपंच नीरू ने कौन बनेगा करोड़पति शो में 6 लाख 80 हजार रुपए की राशि जीती। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह इस राशि से महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं की पढ़ाई व खेल के लिए खर्च करेगी। उसका कहना है कि आज इन सब की ही मेहनत से वह इस मुकाम पर पहुंची और अमिताभ बच्चन के सामने बैठ पाई। उन्होंने शो में राजपूती ड्रेस में एंट्री की थी।

केबीसी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची थी नीरू

बताया जा रहा है कि सोमवार रात को नीरू यादव उनका प्रोग्राम आया था। जब उनका टीवी पर शो शुरू हुआ तो उनके परिवार और गांव वालों की नजर टिकी रही। हर किसी ने उनकी काफी तारीफ की। नीरू यादव को केबीसी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था। अमिताभ बच्चन ने उनके हॉकी व बर्तन बैंक के कार्य की सराहना भी की। उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। नीरू ने शो में बार-बार हरियाणा का जिक्र किया। दरअसल उनका पीहर हरियाणा के नारनौल में है। सरपंच बनने के बाद उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदली। उन्होंने ग्राम पंचायत में लड़कियों की हॉकी टीम तैयार की। अपने कार्यों से गांव की दशा व दिशा बदलने का प्रयास किया।

गांव की हॉकी की टीम भी पहुंची

केबीसी में नीरू यादव के साथ उनके पति अशोक यादव के अलावा उनकी हॉकी की टीम भी पहुंची। उन्होंने शो में बताया कि जब उनकी शादी राजस्थान में हुई तो गांव में महिलाएं सिर पर दूर से पानी लाती थी और अपनी बात नहीं रख पाती थी। इसलिए उन्होंने सरपंच बनने की ठानी। गांवों वालों ने उनका काफी साथ दिया।

नीरू के लिए आसान नहीं था काम करना

नीरू ने कहा कि कई पुरुषों को भी लगता था 8-9 साल पहले शादी करके आई महिला आज पंचायत में बोल रही है। वह महिलाओं के पति अत्याचार सहन नहीं करती। मैं उनके पक्ष में खड़ी रहती हूं।

Previous articleहरियाणा सरकार का नया फरमान, अब 6 साल के बाद ही बच्चे को मिलेगी पहली क्लास में Admission
Next articleबॉलीवुड अभिनेत्री Mita Vashisht को हरियाणा सरकार ने बनाया HFEP गवर्निंग काउंसिल की चेयरपर्सन, जानें क्यों

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here