अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज यानि बुधवार को पानीपत और अंबाला का दौरा करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली भी कार्यक्रम में साथ में मौजूद रहेंगे। अंबाला में औसत से ज्यादा बारिश के चलते पैदा हुए हालातों की जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा में भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के कई मकान ढह गए हैं। सड़कें टूट गई हैं। पुल, मार्ग सब बह गए हैं। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।







