अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि पर नमन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु अटल जी ने एक राजनेता के रूप में उच्चकोटि के मूल्यों और आदर्शों को स्थापित किया, जिसके कारण देश के हर उम्र के लोग उन्हें अपना आदर्श मानते रहेंगे। भारत के चहुंमुखी विकास के प्रति उनकी दूरगामी सोच तथा ईमानदारी, सादगी और शालीनतापूर्ण व्यवहार हमें पीढ़ियों तक सही रास्ते पर चलने पर प्रेरित करती रहेंगी।
भारत माँ के सच्चे सपूत, युग पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त, भारत रत्न पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूँ ।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु अटल जी ने एक राजनेता के रूप में उच्चकोटि के मूल्यों और आदर्शों को स्थापित किया, जिसके कारण देश… pic.twitter.com/RNJ97yC5gY
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 16, 2023