टोहाना (एकता)- फतेहाबाद जिले के टोहाना में उस समय हड़+कंप मचा जब लोगों ने पहली बार ‘येलो मॉनिटर लिजर्ड’ को देखा। मीडिया सूत्रों के अनुसार हिम्मतपुरा की ढाणी में पहली बार दुर्लभ जंगली छिपकली मिली है। बताया जा रहा है कि ऐसी छिपकलियां जंगलों में पाई जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने तुरंत वन्य जीव रक्षक टीम को बुलाया।
उन्होंने छिपकली को जिंदा ही जंगल में छोड़ दिया। प्रदेश के इस गांव में ऐसी छिपकली मिलना बेहद हैरानी वाली बात है। बताया जा रहा है कि येलो मॉनिटर लिज़र्ड भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की उस श्रेणी में शामिल है, जिसमें शेर, बाघ जैसे अन्य जानवर शामिल हैं।
आम तौर पर लोग छिपकली को जहरीली समझकर मार देते हैं। असल में वह जहरीली नहीं होती। वह लोगों के दिलों में डर जरूर पैदा करती हैं। मॉनिटर लिजर्ड की चार प्रजातियां पाई जाती हैं। हर किसी की नस्ल अलग-अवग होती है। जो आकार में काफी बड़ी होती हैं।