अंबाला (अकुंर): अंबाला में नकली विधायक असीम गोयल बनकर पुलिस को धमकाने और रौब झाड़ने का मामला सामने आया है। जिसमें विधायक असीम गोयल का नाम लेकर पुलिस वाले को धमकाना अब व्यक्ति को महंगा पड़ता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि इस मामले में विधायक असीम गोयल के स्टाफ की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
नकली विधायक पुलिस वाले को धमकाने का मामला हरियाणा के अंबाला से सामने आया है, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऑडियो में व्यक्ति पुलिस वाले को फोन कर खुद को विधायक असीम गोयल बताकर धमकाता और रोब झाड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसपर संज्ञान लेते हुए विधायक असीम गोयल के स्टाफ द्वारा पुलिस को एक शिकायत सौंपी गई, जिसके आधार पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







