अंबाला (एकता): हरियाणा के आईपीएस मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल का प्रमुख नियुक्त किया गया है। बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में दी गई।

गौरतलब है कि हरियाणा कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज यादव 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता दें कि वह संजय चंदर का स्थान लेंगे। इतना ही नहीं वह 2025 तक अपनी सेवा देंगे।







