हरियाणा (एकता): दलजीत कौर भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की। दलजीत कौर ने काफी सीरियल में काम किया। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वह हमेशा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए कुछ न कुछ अपनी लाइफ को लेकर शेयर करती रहती हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस समय अभिनेत्री शादी के बाद अपनी लाइफ हसीन पलों को जी रही हैं। बता दें कि उनकी शादी एनआरआई निखिल पटेल से फरवरी में हुई थी।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि शादी के बाद अब दलजीत अपने बेटे के साथ केन्या शिफ्ट हो गई हैं। वह इस समय खूब मस्ती कर रही हैं। दरअसल वह शादी के 4 महीने बाद भारत वापस आई है। इतना ही नहीं वह अपने बेटे के साथ मायके आईं हुई हैं। जानकारी के मुताबिक भारत वापस आने के बाद वह अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ जिंदगी के हसीन लम्हों को यादगार बना रही हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने अपनी मुंबई ट्रिप की यादों को शेयर किया। दलजीत कौर ने ‘कुलवधू में नियती’, ‘इस प्यार को क्या नाम दू’ में अंजलि और ‘काला तीखे’ में मंजरी की मुख्य भूमिका निभाई।
View this post on Instagram
उन्होंने अपने साथी शालीन भनोट के साथ ‘नच बलिए 4’ शो में जीत हासिल की। दलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं बता नहीं सकती कि मायके इतने टाइम बाद आना मुझे कैसा फील हो रहा हरै। ये बहुत ही रिफ्रेशिंग ट्रिप है। इन खास यादों के लिए सभी का मैं धन्यवाद करती हूं। उन्होंने कहा कि सच में मायके वाली पैंपरिंग की बात ही कुछ अलग होती है। लड़की बिन मर्जी से अपने हसीन पलों को कैमरों में कैद कर सकती है। अपने दोस्तों के साथ ट्रिप बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी जरूरी काम से यहां आई हैं। शादी के 4 महीने बीत गए पता ही नहीं चला। उसने कहा कि अब मैं जल्द ही फिर यहां आऊंगी।








