Home Haryana सिरसा में 150 से अधिक विपक्षी नेता और कार्यकर्ता नजरबंद, दिल्ली बॉर्डर...

सिरसा में 150 से अधिक विपक्षी नेता और कार्यकर्ता नजरबंद, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

15
0
Screenshot

सिरसा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिरसा जिले में पुलिस ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से जुड़े 150 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। जिलेभर में पुलिस ने कई नेताओं के घरों पर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। वहीं, मंडी डबवाली में कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई।

डबवाली में कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सगनदीप सिंह, पार्षद समनदीप बराड़, पार्षद प्रतिनिधि भोला सिंह और विक्की भाऊ को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, सिरसा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सह सचिव कामरेड तिलक राज विनायक और आम आदमी पार्टी के नेता दारा सिंह दमदमा को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया।

कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़ ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही बैठकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जब वे पैदल दिल्ली की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने पीसीआर और अन्य वाहनों की मदद से उन्हें सिरसा के सिटी थाना पहुंचा दिया।

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी थी। विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते कई विपक्षी नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here