हिसार (एकता): भारत में बहुत सारे मंदिर हैं। इन मंदिरों में आखिर क्या बात है कि लोग दूर-दूर से अपनी श्रद्धा और भक्ति के कारण आकर्षित होकर आते रहते हैं। इस मंदिरों में कुछ तो बात होगी। यहां हजारों ऐसे मंदिर है, जिनका अपना एक इतिहास और रहस्य है। आज तक कई मंदिरों के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। इन्हें में से एक है आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित। यह मंदिर भारत के सबसे प्रमुख व पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। वहीं इस मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है।

बता दें कि हरियाणा के हिसार से आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी धाम के लिए शनिवार दोपहर 2.10 बजे ट्रेन रवाना हुई। अब हर हफ्ते यानि की शनिवार को श्रद्धालुओं को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। जो आपको तिरुपति धाम के दर्शन करवाकर वापस भी छोड़ेगी। शनिवार को रेलवे स्टेशन के काउंटर से तिरुपति धाम जाने के लिए किसी ने टिकट रिजर्वेशन नहीं करवाई। हालांकि इस ट्रेन में सादलपुर, लोहारू, सीकर जाने वाले कुछ यात्री पहुंचे थे। सामान्य डिब्बे में हिसार से तिरुपति बालाजी धाम जाने का किराया 525 रुपए है।

स्लीपर का 1050 रुपए, थर्ड एसी का 2640 रुपए और सेकंड एसी का 3720 रुपए किराया है। वहीं दूसरी तरफ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बालाजी मंदिर का विस्तार जयपुर से हिसार तक किया गया। पहले ये ट्रेन जयपुर से तिरुपति बालाजी के बीच चल रही थी। अब इसे हिसार तक बढ़ाया गया है। शनिवार को रवाना हुई ट्रेन सोमवार सुबह 9 बजे तिरुपति बालाजी धाम पहुंचेगी। इन ट्रेन के चलने से कई यात्रियों के चेहरे पर खुशी देखी गई।







