अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धां+जलि दी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु, युवाओं के प्रेरणास्रोत, देशभक्त स्वामी विवेकानंद के विचार शताब्दियों तक युवा पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर सीएम खट्टर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धां+जलि।
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु, युवाओं के प्रेरणास्रोत, देशभक्त स्वामी विवेकानंद जी के विचार शताब्दियों तक युवा पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। pic.twitter.com/hbF0HlFQ2z
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 4, 2023