Home Haryana हरियाणा में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, अब रोडवेज की एसी...

हरियाणा में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, अब रोडवेज की एसी व मिनी बसों में आसान होगा सफर

186
0

कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा में बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि अब रोडवेज की एसी व मिनी बसों में यात्री सफर कर सकेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार जहां लंबे रूटों पर एसी बसों में हर जिला मुख्यालय से वे सफर कर सकेंगे। रोडवेज विभाग ने यात्रियों को यह सुविधा दी है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय रूटों पर यात्री अब मिनी बसों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। रोडवेज विभाग ने न केवल इन बसों को लेकर फैसला लिया है, बल्कि सभी डिपो के महाप्रबंधकों से जरूरत के अनुसार बसों की गिनती बढ़ाने को लेकर भी आदेश दिए हैं। विभाग 150 एसी व इतनी ही मिनी बसें सड़कों पर उतारेगा। ये बसें डिपो में जरूरत के अनुसार ही दी जाएंगी।

बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र डिपो में ही साल 2008-09 में दो एसी बसें भेजी गई थीं, ताकि जनता को सफर करने में आसानी हो सके। क्योंकि आज भी बेड़े में करीब 4 हजार बसों की कमी है। कई रूट खाली पड़े हैं। सरकार इन रूटों को बढ़ने के लिए काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here