Home Entertainment Femina Miss India 2023: नंदिनी गुप्ता ने जीता ‘मिस इंडिया’ का खिताब,...

Femina Miss India 2023: नंदिनी गुप्ता ने जीता ‘मिस इंडिया’ का खिताब, जानें 19 साल की ब्यूटी क्वीन के करियर का सफर

163
0

हरियाणा (एकता): ‘मंजिल उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’…यह कहावत 19 साल की नंदिनी गुप्‍ता ने सच कर दिखाई। बता दें कि राजस्थान की रहने वाली नंदिनी गुप्‍ताने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार नंदिनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। बता दें कि इस ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ के समारोह में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने शिरकत की।

मिस इंडिया रहीं सिनी शेट्टी ने पहनाया नंदिनी गुप्‍ता को ताज

खास बात यह है कि नंदिनी गुप्‍ता को पिछले साल की मिस इंडिया रहीं सिनी शेट्टी ने जीत का ताज पहनाया। जैसे ही नंदिनी के सिर पर ताज सजा वह थोड़ी भावुक हो गई। उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलके। जानकारी के मुताबिक यह समारोह मणिपुर में आयोजित किया गया। नंदिनी गुप्ता ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई। वह काफी खूबसूरत लग रही थी। डीप नेक और आगे से कट वाले गाउन में रैंप वॉक करते हुए नंदिनी बेहद खूबसूरत दिखी। इस ताज को पाने के लिए उनके कॉन्फिडेंस ने भी उन्हें इस खिताब को जीतने में मदद की। वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ के विजेताओं की पोस्ट साझा कर उन्हें बधाई दी।

19 साल की नंदिनी ने अपने करियर में पाया बड़ा मुकाम  

बता दें कि 19 साल की नंदिनी ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे। इतनी कम उम्र में अपने करियर में बड़ा मुकाम पाना आसान नहीं होता। लेकिन नंदिनी के हौसले ने उन्हें हारने नहीं दिया। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई बिजनेस मैनेजमेंट में की। उनका सपना था कि वह बड़े होकर ‘फेमिना मिस इंडिया’ की विनर का ताज जीतेगी। आखिरकार उनका यह सपना पूरा हुआ। उसने राजस्थान का सिर गर्व से ऊंचा किया। 19 साल की उम्र में उनका ‘मिस इंडिया’ बनना कई लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here