रोहतक (अंकुर कपूर): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस समय से ही संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। राहुल गांधी को न्यायालय द्वारा दी सजा को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस के अतीत के कर्मों का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने इशारों में ही सही मौजूदा भाजपा सरकार के दौरान भी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने की बात मानी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय से ही संवैधानिक संस्थाएं राजनीतिक पार्टियों का अड्डा बन चुकी है। दुष्यंत चौटाला आज जिला विकास भवन में परिवेदना समिति की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुल 21 शिकायतें सुनी और मौके पर ही उनका निदान किया। दुष्यंत चौटाला ने अमृतपाल के सवाल पर भी बयान दिया। उन्होंने देर रात ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर कहा कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसके गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने शिकायतें सुनने के दौरान एक स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के आरोप में दो अधिकारियों पर कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।







