गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम में जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा 2019 में की गई अपनी स्वार्थ की राजनीति पर पर्दा डालने का विफल प्रयास कर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही महागठबंदन का रोड़ा थे।
उन्होंने कुछ प्रेस कटिंग भी तथ्य के आधार पर पेश किए। दरअसल पिछले कुछ दिन पहले दीपेंद्र हुड्डा ने बयान दिया था कि जेजेपी ने कांग्रेस से गठबंधन के लिए कोई बातचीत नही की थी। जिस पर आज दिग्विजय चौटाला ने गुरुग्राम में प्रेस वार्ता कर कई आरोप लगाए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ना ही सिर्फ लोकसभा चुनाव में बल्कि विधानसभा चुनाव में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने हितों को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के नेता गठबंधन के लिए राजी थे लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही रोड़ा बने हुए थे।
चौटाला ने कहा की ‘पिता जी’ यानी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘बीटा जी’ यानी दीपेंद्र सिंह हुड्डा का भविष्य बनाने के लिए कांग्रेस के कई नेताओं को पार्टी से बाहर करवाया है। फिर चाहे वो राव इंद्रजीत सिंह हो या कुमारी सैलजा।उन्होंने यहां तक कह की कोंग्रेस की सोच हरियाणा की भलाई के लिए नही बल्कि ‘पिता जी’ और “बेटा जी”के भलाई करने की है। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि अगर अब भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा सत्य नही बोलेंगे तो मैं कॉल रिकॉर्डिंग के साथ प्रेस वार्ता करूंगा जिस कॉल रिकॉर्डिंग में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से चुनाव के दौरान गठबंधन से बातचीत की गई थी।







