Home Accident तेज रफ्तार का कहर: बिजली के खंभे से टकराई कार…चंद मिनटों में...

तेज रफ्तार का कहर: बिजली के खंभे से टकराई कार…चंद मिनटों में लगी भयानक आग

200
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में उस समय तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। बता दें कि कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही मिनटों में गाड़ी में आग लग गई।

गनीमत यह रही कि लोगों ने इस घटना से पहले ही कार में बैठे लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन फिर भी 2 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा बल्लभगढ़ की मलेरणा रोड पर हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे। वहीं प्रत्यदर्शी की मानें तो तेज रफ्तार से एक गाड़ी आई जो अनबैलेंस होने के कारण बिजली के खंभे से जा टकराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here