अंबाला (एकता): हरियाणा में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे लोगों को तो राहत मिली है लेकिन किसानों के लिए चिंता का सबब बन रही है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले 3 दिन जरा संभलकर रहें। वहीं दूसरी तरफ बारिश से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।
बेमौसमी बारिश के कारण किसानों को सरसों की फसल निकलने का भी समय नहीं मिल रहा। मीडिया सूत्रों के अनुसार मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि 18 व 19 मार्च को प्रदेश की जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते अब किसानों की फसल दोबारा से खड़ी नहीं हो सकती। बारिश से जिले में 1 लाख 5 हजार एकड़ फसलें बर्बाद हुई।