चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस से प्रेस वार्ता की। इस दौरान किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया ।अनुराग ढांडा ने कहा कि संविधान में प्रत्येक भारतीय को छह मौलिक अधिकार दिए गए हैं। 19(1) बी हमें इस बात की गारंटी देता है कि हम अपनी बात रखने के लिए कहीं भी इकट्ठा हो सकते हैं। जबकि प्रदेश सरकार के नुमाइंदों जिस तरीके से किसान आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों के खिलाफ गांव गांव में जाकर चेतावनी दी है, वो तानाशाही के तरफ इशारा करती है।
रोड ब्लॉक करके आम जनता को किया जा रहा परेशान
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब कोई आंदोलन या विरोध प्रदर्शन हुआ ही नहीं तो पहले ये सरकार कैसे घोषणा कर सकती है कि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल न होगा । उन्होंने कहा कि दूसरा हमारा मौलिक अधिकार स्वतंत्र रूप से घूमने का है। 19(1) डी हमें ये अधिकार देता है कि हम देश के किसी भी हिस्से में स्वंतत्र रूप से घूम फिर सकते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने इस मौलिक अधिकार को भी छीनने का काम किया है। हाईवे ब्लॉक कर दिए गए हैं, नेशनल हाईवे को बंद कर दिया जा रहा है। लोगों का मौलिक अधिकार छीना जा रहा है। जो लोग न तो आंदोलन का हिस्सा है, न सरकार का हिस्सा हैं। उन करोड़ों लोगों को परेशान किया जा रहा है। रोड ब्लॉक करके आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन आम आदमी पार्टी नहीं होने देगी। देश में तानाशाही तंत्र नहीं चलने दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है।
वहीं प्रदेश सह सचिव गुरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को नजरंदाज करने में लगी है। वहीं हरियाणा सरकार ने पंजाब हरियाणा बॉर्डर को भी भारत पाकिस्तान का बॉर्डर बनाने का काम किया है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा करने का काम करे। जिला प्रधान पंचकूला रणजीत उप्पल ने कहा कि खट्टर सरकार ने सड़कों को बंद करने का काम किया है। लोग जब सड़कें जाम करने का काम करते हैं तो उन पर पर्चा दर्ज कर लिया है, लेकिन सरकार ने जब रोड जाम किया इनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।







