Home Haryana World Consumer Rights Day पर इस बार हरियाणा में शुरू होगा खास...

World Consumer Rights Day पर इस बार हरियाणा में शुरू होगा खास जागरूकता अभियान

170
0

अंबाला (अंकुर कपूर): विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है। दुनियाभर के उपभोक्ताओं के लिए World Consumer Rights Day खास होता है। लेकिन इस बार हरियाणा के अंबाला में इस दिन डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से एक सप्ताह के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिसके लिए अंबाला कोर्ट, लघु सचिवालय, कंज्यूमर कोर्ट में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए दुष्यंत चौधरी ने बताया कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के मौके पर ग्राहकों को जागरूक करने का अभियान 7 दिन के लिए चलाया जाएगा। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका ग्राहक के तौर पर शोषण होता है। इसके साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here