Home Crime अंबाला में सरकारी संपत्ति पर ऐसे बोर्ड लगाने वालों की अब खैर...

अंबाला में सरकारी संपत्ति पर ऐसे बोर्ड लगाने वालों की अब खैर नहीं, जानिए वजह

159
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला को सुंदर बनाने के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने अनेकों विकास के कार्य करवाए हैं।  लेकिन अंबाला की सुंदरता में उस वक्त ग्रहण लग जाता है जब शहर में जगह-जगह सरकारी संपत्ति पर लोगों द्वारा एडवाइजमेंट लगा दिए जाते हैं। अब शहर में सरकारी संपत्ति पर ऐसे बोर्ड लगाने वालों की खैर नहीं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम व नगर परिषद एक्शन मोड में नजर आ रही है।

सरकारी संपत्ति पर लगाए गए एडवाइजमेंट बोर्ड की फोटो खींची जा रही है और जिसका भी वह बोर्ड है। उसके खिलाफ FIR दर्ज करके जुर्माना भी किया जा रहा है। साथ ही उन सभी बोर्ड को नगर परिषद द्वारा हटाया भी जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी शहर में कई जगह पर भारी मात्रा में एडवाइजमेंट बोर्ड लगे हुए है, जब इस बारे में नगर परिषद के सेक्रेटरी राजेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा जितने भी होर्डिंग लगे है उसके रिकॉर्डिंग शहर में मुनादी करा दी गई है। पेपर व टीवी न्यूज के माध्यम से भी लोगों सचेत कर दिया गया है कि शहर में कोई भी बैनर पोस्टर लगा होगा तो उसके खिलाफ FIR दर्ज करके कारवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पीछे भी हमने ऐसे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके जुर्माना भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी है कि कोई भी सरकारी संपत्ति पर बैनर, पोस्टर या फिर किसी भी प्रकार का एडवाइजमेंट बोर्ड न लगाए अन्यथा उनके खिलाफ सक्त कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here