अंबाला (एकता): हरियाणा में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 13 और 14 मार्च को बारिश की संभावना हो सकती है। इसके अलावा 15 मार्च रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 16-18 मार्च के दौरान मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।
बता दें कि पिछले दिनों से एक बार फिर हवाओं का रूख बदलने वाला है। अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। तापमान 27.0 से 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई गई है।







