सोहना (अंकुर कपूर): होली पर आधा दर्जन युवकों द्वारा 2 वकीलों पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने को लेकर शुक्रवार को गुस्साए वकीलों ने थाने के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वकीलों का आरोप था कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। गौरतलब है कि अधिवक्ताओं को एक निजी अस्पताल में आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। लेकिन कुछ धारा नहीं लगने के कारण गुस्साए वकीलों ने थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वकीलों ने अपनी मांग में कहा कि जब तक पुलिस आवश्यक धाराएं नहीं लगाएगी, जब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं थाना प्रभारी ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वकीलों ने उनकी एक भी नहीं सुनी। इस मौके पर सोहना का विधायक ने आश्वासन दिया और कहा कि जिस तरह का मामला हुआ है। वह निंदनीय है आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। वह मामला भी दर्ज कर दिया गया है, जल्दी उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।







