अंबाला (अंकुर कपूर): भारत सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से यह बयान दिया है कि भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी पर चर्चा की। इसके साथ ही भारत में इसकी इजाजत ना होने की भी बात कही। राहुल गांधी की इस बयानबाजी को लेकर अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने तीखा हमला बोला है।
असीम गोयल ने कहा कि जिन लोगों से भारत की तरक्की हजम नहीं होती राहुल गांधी उनमें से एक हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने खुद कुछ किया नहीं और आज आगे बढ़ता हुआ और जगा हुआ भारत कभी इन लोगों को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे इन लोगों की सोच पर शर्म आती है यह लोग सिर्फ नाम से भारतीय हैं अंदर और बाहर से अंग्रेज हैं।







