Home Crime अंबाला की समाजसेवी कोमल ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ खोला मोर्चा, 24...

अंबाला की समाजसेवी कोमल ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ खोला मोर्चा, 24 स्कूलों पर लगा चुकी RTI

232
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर की समाजसेवी कोमल ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोला है। समाजसेवी कोमल पिछले 3 सालों से प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ आवाज उठा रही है। अंबाला में एक प्रेसवार्ता करके समाजसेवी कोमल ने प्राइवेट स्कूलों की व्यवस्था और नियमों की अवेहलना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि स्कूल के पास न तो CLU और न ही नक्शा है। इसके साथ ही समाजसेवी कोमल ने कहा कि अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। हालांकि समाजसेवी कोमल ने शिक्षा अधिकारी पर भी बड़े सवाल खड़े किए।

समाजसेवी कोमल ने खासतौर पर सेंट जॉसेफ स्कूल को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि स्कूल खुद नियमों की पालना नही कर रहा है लेकिन बच्चों को टॉर्चर किया जाता है। समाजसेवी कोमल का कहना है कि गृह मंत्री अनिल विज ने भी इस स्कूल पर कार्रवाई करने के आदेश दिए है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आपको बता दे कि समाजसेवी कोमल 24 स्कूलों पर RTI लगा चुकी है। अगर स्कूलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा मंत्री से मिलकर उनके सामने भी बात रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here