अंबाला (अंकुर कपूर): पुलवामा के शहीदों की विधवाओं को अपमानित करने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पढ़ाया जाता है, शहीदों का अपमान करो। वहीं विपक्ष के नौ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने सिसोदिया की गिरफ्तारी से ऐसा लगता है कि हम लोकतंत्र में नहीं, निरंकुशता में परिवर्तित हो गए हैं। इस पर विज ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि ये सब CBI पर दबाव बनाने की कोशिश है।
शहीदों का अपमान करो जो सैनिक बॉर्डर पर डटे हुए हैं माइनस टेंपरेचर में डटे हुए हैं उनको अपमानित करो अगर वो कोई सफलता हासिल करते हैं तो उस पर प्रश्नचिन्ह लगाओ। उन्होंने कहा कि ये कभी धरने देते हैं कभी नारेबाजी करते हैं। अरविंद केजरीवाल द्वारा कर्नाटक में वोट लेने के लिए दिए जा रहे प्रलोभन पर विज ने चुटकी ली और कहा कि केजरीवाल की ऐसी हैसियत अब सब लोग जान चुके हैं और लोग किसी भी तरह से इनकी बातों मे आने वाले नहीं है लोग खुद समझदार हैं। Anil Vij,Rajasthan government,widows,Pulwama martyrs







