कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल-थानेसर विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के रेटो तथा टोल टैक्स में की गई बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही बजट सत्र के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा था कि हरियाणा में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा और 4 दिन के अंदर ही सरकार ने हरियाणा में बिजली के रेट बढ़ाकर जनता को बड़ा झटका दिया है।
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार को जनता बनाती है और सरकार को चाहिए था कि जब उनका बजट 2 लाख करोड़ से ऊपर चला गया तो उन्हें जनता राहत देनी चाहिए थी। बढ़ती महंगाई के बीच बिजली के बिलों तथा टोल टैक्स में की गई वृद्धि से जनता पर और अधिक बोझ पड़ेगा। वही आज लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले वक्फ बोर्ड संशोधन पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की एक ही नीति है की जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटा जाए।उन्होंने कहा लोकसभा में आज चर्चा तो देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ता नशा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा होनी चाहिए लेकिन इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश को बांटने वाले मुद्दों पर सरकार चर्चा कर रही है।







