Home election भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा...

भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

257
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी आने वाले लोकसभा और हरियाणा के विधानसभा के चुनावों में हरियाणा की सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। यमुनानगर में अनाज मंडी में हुई रैली के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ महेश कुमार ने जगमाल सिंह को अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।

उन्होंने कहा कि अभी तक सभी राजनीतिक दलों ने कमेरा वर्ग का शोषण किया है। बीजेपी सरकार ने 8 वर्ष पूर्व सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। उन्होंने बजट को घोषणाओं का बजट बताते हुए कहा कि अब लोग कमेरा वर्ग पार्टी को मजबूत करने लगे हैं और अपनी सरकार बनाएंगे। अभी तक जितने भी पार्टियां बनी है सभी अमीर वर्ग की पार्टियां हैं। और अमीर वर्ग के लोग ही लोग ही चुनाव लड़ते हैं। लेकिन अब कमेरा वर्ग व किसान वर्ग अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here