फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में 17 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या के मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर शुक्रवार को भनकपुर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर द्वारा खुले मंच के माध्यम से तमाम ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की बात कही। वहीं खुले मंच के माध्यम से पुलिस कमिश्नर विकास कुमार द्वारा आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की। घटना 7 फरवरी को हुई थी।
पृथला से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी दीपक बाजार ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कई दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आगे ग्रामीण और इलाके के लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेंगे। पुलिस की तरफ से जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा बाद क्राइम ब्रांच टीमों की नियुक्ति की गई है जिन क इंचार्ज एनआईटी एसीपी विष्णु प्रसाद को बनाया है।







