कैथल (अंकुर कपूर): कैथल में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर विभिन्न गांवों के सरपंचों ने e-tendering का विरोध किया। सरपंचों ने एकजुटता दिखाते हुए पहले कैथल विधायक लीलाराम गुर्जर के निवास के बाहर नारेबाजी की और ज्ञापन देकर राज्यमंत्री की निवास की तरफ बड़ी संख्या में कूच किया। कैथल पुलिस ने सरपंचों की बड़ी संख्या को देखते हुए रास्ते में उन्हें रोक लिया।
बैरिकेडिंग देखकर चिलमिलाए सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कर्मवीर भाल मानस व सरपंच साहिल ने बताया कि सरकार हर बार झूठ बोल रही है। 11 सौ करोड़ ग्रामीण पंचायतों का देने का ऐलान भी झूठा है। गांवों की पंचायतों को फूटी कौड़ी नहीं मिली।
भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ प्रचार-प्रसार पर जोर दे रही है। असलियत सिर्फ कागजों में है सरपंचों ने कहा कि हमें गांव के लोगों ने चुन कर भेजा है। अगर इसी प्रकार से गांव के चुने हुए नुमाइंदों का अपमान होता रहा तो आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। हरियाणा प्रदेश की मनोहर सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।







