Home Accident रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों को...

रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों को भुगतना पड़ा खामियाजा

203
0

रोहतक (एकता): रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रविवार सुबह मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
मीडिया सूत्रों के अनुसार समरगोपालपुर गांव के नजदीक मालगाड़ी रोहतक से जींद की तरफ जा रही थी। अचानक सात डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए और धमाके के साथ गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने मामले की सूचना रेलवे के रोहतक स्थित कंट्रोल रूम में दी।

बता दें कि इस हादसे से सबसे ज्यादा नुकसान उन यात्रियों को हुआ, जो रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की तरफ पंजाब जाने वाली गाड़ियों के इंतजार में काफी देर तक खड़े थे। वहीं बठिंडा एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से रोहतक की तरफ नहीं आ सकी। वहीं पातालकोट का रुट डायवर्ट कर दिया गया। दोपहर बाद यातायात ठीक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here