Home Haryana अवैध खनन पर कड़ा रुख, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिए निगरानी...

अवैध खनन पर कड़ा रुख, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

154
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनन एवं भूविज्ञान विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि खनन एजेंसियां अगले तीन महीनों के भीतर बकाया राजस्व की वसूली पूरी करें, ताकि सरकार को समय पर राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए गश्त और निगरानी को और प्रभावी बनाया जाए।

सीएम सैनी ने दोहराया कि राज्य सरकार खनन गतिविधियों को पारदर्शी और नियमों के अनुसार संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत सभी एजेंसियों को नियमित रिपोर्टिंग और साइट पर सक्रिय निगरानी प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here