अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ही देश को तोड़ने की राजनीति की है, चाहे फिर भारत हिंदुस्तान की आजादी की बात हो या 1984 के दंगे की। विधानसभा में अधिकारियों द्वारा गलत आंकड़े पेश करने पर विज ने जांच के लिए SIT का गठन कर दिया।
गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंचने वाली है। जिस पर विज ने गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह राजनीतिक खेल रहे हैं लेकिन हिंदुस्तान जानता है कि इनका कर्तव्य उनको जोड़ने का नहीं तोड़ने का है। वह जब आजाद हुआ तब इन्होंने हिंदुस्तान तोड़ दिया। 1984 के दंगों में भी इन्होंने हिंदुस्तान तोड़ने का काम किया है। गृह मंत्री की गुरुग्राम जाते वक्त मर्सिडीज कार के शोकर टूट गए थे तो विज ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकार को वापिस दे दिया। जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मर्सिडीज गाड़ी के साथ भयंकर हादसा हुआ जिसमें उसको गंभीर चोटें आई।
विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये एक गंभीर मसला है। मर्सिडीज काफी महंगी गाड़ी है। इसकी जांच के लिए अब मुख्यमंत्री ने SIT बनाई है ये काफी संगीन मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। विधानसभा में अधिकारियों द्वारा गलत आंकड़े पेश करने के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल ने SIT बनाई गई है। जिस पर विज ने कहा कि विधानसभा मे सही आंकड़े पेश होने चाहिए। लोकसभा और विधानसभा में पेश हुए आंकड़े में बहुत अंतर था। ये बहुत ही गंभीर मामला है।
भारतवर्ष में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है तो वही हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल कर रही है। इस पर विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में कोरोना को लेकर पूरी तैयारी है हर जिले में हर सुविधा दी गई है। 26 दिसंबर को हरियाणा के हर जिले में मॉक ड्रिल की गई। जिसका जायजा लेने अनिल विज खुद पंचकूला के हॉस्पिटल में गए थे। उन्होंने हॉस्पिटल में सभी ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन बेड चेक किए।







