Home Haryana यहां नगर निगम दफ्तर में CM फ्लाइंग की रेड से अधिकारियों में...

यहां नगर निगम दफ्तर में CM फ्लाइंग की रेड से अधिकारियों में मचा हड़कंप, खंगाले गए दस्तावेज

170
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर के नगर निगम दफ्तर में भ्रष्टाचार और लोगों की परेशानियों की समस्याएं लगातार सामने आ रही थी। इस बीच शुक्रवार को जगाधरी नगर निगम दफ्तर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने सुबह-सुबह दस्तक दी तो अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर आए शिकायतकर्ताओं से बातचीत की और उनके दस्तावेज अधिकारियों के सामने रखकर उनसे सवाल-जवाब किए। इस दौरान शिकायतकर्ता बहुत ही गुस्से में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने कई पुराने दस्तावेज खंगाले। इन दस्तावेजों में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी की खामियां नजर आई। शिकायतकर्ताओ ने अधिकारियों व सीएम फ्लाइंग टीम के सामने इन खामियों को रखा। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी मीडिया के सवालों का सीधे तौर पर जवाब देते नजर नहीं आए। हालांकि उन्होंने यह जरूर माना कि लोगों के कामों में कुछ देरी जरूर हुई है। लेकिन उन्होंने उन अधिकारियों कर्मचारियों का नाम नहीं बताया जो इसके कसूरवार हैं।

इन दिनों लोगों को समस्या प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आ रही हैं। यह तो अधिकारी भी मानते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सीएम फ्लाइंग की टीम के बाद क्या नगर निगम के अधिकारी उन लोगों की समस्याओं को समय से सुनेंगे या फिर लोग ऐसे ही नगर निगम दफ्तर के चक्कर काटते रहेंगे। अब देखना होगा कि निगम अधिकारियों के रवैए में कितना बदलाव आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here