हरियाणा : उठावड गाँव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसंवाद कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर पात्र लाभार्थी को लाभ मिले ये सुनिश्चित करना सरकार का काम है। सरकार की हर योजना का लाभ पीपीपी के जरिये मिलेगा। इसके साथ ही बता दें कि पहले उटावड गांव में 1500 राशन कार्ड थे, गाँव में 1300 नए और कार्ड बने। 66 KV सब स्टेशन के लिए जिस दिन जमीन उपलब्ध होगी, उसके साथ ही ये सब स्टेशन शुरू होगा। गांव के तालाब का नवीनीकरण कराया जाएगा, गांव पीने के पानी के लिए व्यवस्था कराई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा जारी हैं। हरियाणा के सभी 135 महा ग्राम की फिरनी का काम अगले 3 महीने में शुरू होगा।







