फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में सब इंस्पेक्टर को 4000 रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि फरीदाबाद में भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करने के बदले सब इंस्पेक्टर ने पीड़ित से 4000 रुपए रिश्वत ली।
जानकारी के मुताबिक शंभू नाथ के घर से देर रात कई लोग मारपीट कर भैंस को खोलकर ले गए जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत सेक्टर 3 पुलिस चौकी में जाकर की, जहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने पीड़ित से ₹15000 की रिश्वत लेने के बाद कार्रवाई करने की बात कही।
बताया जा रहा है कि दोनों की ₹10000 में बात तय हो गई जिसके बाद शंभू नाथ ने ₹4000 एक बार और ₹2000 दूसरी बार इंस्पेक्टर को पैसे दिए ताकि वह शंभू नाथ की भैंस को वापस दिलवा सके लेकिन सब इंस्पेक्टर ने शंभू नाथ से ₹4000 की और डिमांड की, जिसके बाद शंभू नाथ ने इस पूरे मामले की जानकारी हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो को दी और साइन किए हुए नोटों को सब इंस्पेक्टर के बताए गए स्थान पर देने के लिए पहुंचा। जिसके बाद मौके पर खड़ी विजिलेंस की टीम ने शंभूनाथ को ₹4000 सहित गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







