Home Crime फरीदाबाद में CM फ्लाइंग ने शराब तस्करी के खेल का किया पर्दाफाश, जानिए...

फरीदाबाद में CM फ्लाइंग ने शराब तस्करी के खेल का किया पर्दाफाश, जानिए कैसे काबू किए ट्रक

181
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग ने शराब तस्करी के खेल का पर्दाफाश किया है। बता दें कि फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली कि हथीन डिस्टलरी से दो गाड़ियां जिला झज्जर के लिए रवाना हुई हैं जो वाया KMP के रास्ते जानी थी, लेकिन अवैध तरीके से शराब की सप्लाई करने के लिए दोनों गाड़िया फरीदाबाद में आ रही हैं। अगर चेकिंग की जाए तो गाड़ियां काबू आ सकती है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस की मदद से बल्लबगढ़ से फरीदाबाद दिल्ली जाने वाली तरफ से गुजरने वालो वाहनों की चेकिंग की, जो थोड़ी देर में ही सूचना प्राप्त हुई कि दोनों गाड़ियां दसमेश प्लाजा फरीदाबाद के अजरौंदा चौक पहुंच गई है।

संयुक्त टीम वहां पहुची तो ट्रक नम्बर HR 73-3603 दसमेश प्लाजा के बाहर खाली जगह में खड़ा मिला, जिसका चालक मौका देखकर भागने में कामयाब हो गया था। गाड़ी का केबिन खुला हुआ था, जिसे चेक करने पर कुछ दस्तावेज मिले जिन्हें देखकर पाया कि यह गाड़ी अशोक डिस्टलरी हथीन से जसबीर ड्राल, बहादुरगढ़ जिला झज्जर के पास जानी थी, जिसमें बिल अनुसार 1200 पेटी देशी शराब मार्का मस्ताना है। मौका पर स्थानीय पुलिस व आबकारी निरीक्षक द्वारा विचार विमर्श उपरांत गाड़ी में रखी हुई शराब की सभी पेटियों को गिनकर व उनके बैच नम्बर का गेट पास में दिए गए।

बैच नम्बर से मिलान उपरांत कानूनी कार्यवाही करने बारे कहा है। देर रात होने के कारण शराब की काउंटिंग नही हो सकी इसलिए आज नियमानुसार अनुसार गाड़ी में लोढ़ शराब की पेटियों का मिलान करके कार्यवाही की जाएगी। उसी दौरान पता चला कि एक दूसरी गाड़ी दशमेश प्लाजा की पीछे साइड में बनी L1 पर खाली की जा रही है, जिसे चेक़ करने पर HR 73-5039 खाली खड़ी हुई मिली। जिसके चालक से पूछताछ की गई जिसने बतलाया कि इस गाड़ी का गेटपास तो जिला झज्जर के लिए कटा है, लेकिन इस गाड़ी में लोढ़ शराब को उसके मालिक के बताए अनुसार यहां लाकर खड़ी की गई है।

इस सम्बंध में आबकारी निरीक्षक ने बतलाया कि उक्त गाड़ी शराब लाइसेंसी के परिसर में खड़ी है, जिसके सम्बंध में मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने उपरांत आबकारी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। दोनों गाड़िया व उनमें लोड शराब आबकारी विभाग फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस की निगरानी में है, अब नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here