पानीपत (एकता): पानीपत जिले के छाजपुर कलां गांव में एक लड़की ने खौफनाक कदम उठा लिया। बता दें कि लड़की ने कॉलेज की छत से मोबाइल पर बात करते हुए छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार कॉलेज स्टाफ ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल की सूचना पर सनौली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
प्रिंसिपल ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि कॉलेज मैनेजमेंट ने बच्चों के दाखिले के लिए चार लड़कियों को तीन महीने के अनुबंध पर 30 नवंबर 2022 तक नियुक्त किया था। इन चारों को इसी महीने दो दिन पहले अनुबंध खत्म होने के बाद 6 दिसंबर की शाम को कॉलेज से रिलीव कर दिया गया।
इस समय कॉलेज में इग्नू की परीक्षा चल रही है। इससे पूरा स्टाफ अपने काम में लगा हुआ था। वीरवार को दो लड़कियां कॉलेज आईं।इसी बीच कुछ देर बाद कॉलेज की छत से मोबाइल पर किसी से बातें करते हुए उसने छलांग लगा दी। कॉलेज ग्रांउड में बैठे विद्यार्थियों ने तुरंत स्टाफ को बताया। लड़की के परिजनों को भी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







