Home Crime सोनाली फोगाट हत्याकांड में CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, PA पर...

सोनाली फोगाट हत्याकांड में CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, PA पर लगा यह आरोप

219
0

हिसार (एकता): हरियाणा से भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस में सीबीआई ने गोवा की कोर्ट में चार्जशीट दायर की। जिसमें सोनाली की हत्या का आरोप उसके पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर लगा था। इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर सोनाली को जबरन ड्रग देकर मारने का आरोप लगा था। मंगलवार को सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की।

बता दें कि 23 अगस्त की रात सोनाली फोगाट की मौत हुई थी। सोनाली फोगाट मौत मामले में पुलिस ने सुधीर सांगवान समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गोवा सरकार ने सोनाली फोगाट मौत के मामले में सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की थी। इसके बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। आज गोवा की कोर्ट में दोनों आरोपियों पर जबरन ड्रग देने का आरोप लगा है।

हरियाणा सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए गोवा सरकार को सोमवार को पत्र लिखा था। गृह विभाग ने गोवा के गृह सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि सोनाली फोगाट भाजपा की नेता थीं और 2013 में भाजपा के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ा था, इसलिए इस मामले में सीबीआई जांच की सकारात्मक सिफारिश की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here