महेंद्रगढ़ (भगवत शर्मा): हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गणपति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि हादसा अनाबास बड़ी नहर के पास हुआ।

हादसे में दर्जन भर लोग नहर में गिरे। तकरीबन दर्जनभर गोताखोर पुलिस प्रशासन एवं दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घायलों को नहर से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सीआईडी इंचार्ज विश्वजीत ने एक युवक की मौत की पुष्टि की है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।








