Home Haryana खेलने की उम्र में मार्टिन मलिक ने 3 मिनट में मारे 1105...

खेलने की उम्र में मार्टिन मलिक ने 3 मिनट में मारे 1105 पंच, तोड़ा रूस का विश्व रिकॉर्ड (Watch Pics)

236
0

सोनीपत: वैसे तो 8 साल की उम्र बच्चों के खेलने-कूदने और पढ़ने की होती है, लेकिन कुछ बच्चे इस उम्र में कमाई भी शुरू कर देते हैं। एक ऐसे ही सोनीपत के 8 साल के मार्टिन मलिक ने कमाल कर दिया है। सोनीपत के एक छोटे से गांव बिंधल फिलहाल सोनीपत सेक्टर- 23 निवासी मार्टिन मलिक ने यह साबित कर दिया है कि बच्चे सब कुछ कर सकते हैं। कोरोना महामारी में जिस दौरान किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कौन क्या करें। उसी समय तीसरी क्लास के 8 साल के मार्टिन मलिक अपने पिता की सहायता से किक बॉक्सिंग के किंग बन गए हैं। उसने रूस के पावेल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं मार्टिन मलिक ने भारत के दो, एशिया के दो और इसी के साथ ही किक बॉक्सिंग में विश्व स्तर पर 12 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

मार्टिन मलिक के सभी हुए फैन

अगर हम किक बॉक्सिंग की बात करें तो पंचिंग बेड पर 3 मिनट में 918 पंच करने का विश्व रिकॉर्ड 27 वर्षीय रसिया के पावेल के नाम था, लेकिन अब महज 8 साल की उम्र में ही मार्टिन मलिक ने 3 मिनट में 1105 पंचिंग बैग पर मार कर इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। अब तो मार्टिन के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी फैन हो गए हैं।

3 मिनट में पंचिंग बैग पर 1100 पंच कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

मार्टिन मलिक घर पर ही किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करता था। उसने 3 मिनट में पंचिंग बैग पर 1100 पंच कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एशिया बुक टीम की तरफ से वीडियो तैयार करवाई गई। इसके बाद अब एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस की तरफ से मेडल और सर्टिफिकेट भेजा गया है। मार्टिन के पिता संजय मलिक भी नेशनल एथलीट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here