Home Ambala किसानों के लिए राहत भरी खबर! हरियाणा में 25 सितंबर से शुरू...

किसानों के लिए राहत भरी खबर! हरियाणा में 25 सितंबर से शुरू होगी धान की खरीद

226
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार पूर्व की परंपरा से पहले 25 सितंबर से प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए इस बार एक अक्तूबर की बजाए 25 सितंबर से ही धान की सरकारी खरीद शुरू करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह दिन दोहरी खुशी लेकर आया है, क्योंकि एक तो उसी दिन किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल का जन्मदिन है। विभाग ने खरीद से संबंधित तैयारियां करने के लिए खरीद एजेंसी से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। किसी भी किसान को अपनी फसल की बिक्री के समय कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here