सिरसा (एकता): हरियाणा के सिरसा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल मिली है। बता दें कि वह सुनारिया जे#ल से बाहर आकर यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 5 बजे राम रहीम बाहर निकले। हालांकि उन्हें सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन है। वह पहली बार जे+ल से बाहर अपना जन्मदिन मनाएंगे। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की परोल मिली थी। यह उनकी 7वीं परोल है।
गौरतलब है कि राम रहीम को दो साध्वियों से यौ#न शो+षण मामले में 10-10 साल और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या#कांड में उम्रकैद की स$जा सुनाई गई थी। वह 2017 को रोहतक की सुनारिया जे@ल में बंद हुए थे।







