गुरुग्राम (ब्यूरो): हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह अचानक उद्योग विहार की एक पुरानी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। एक मजदूर की मौत हो गई है, वहीं दो को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक मजदूर अभी भी मलबे में फंसा हुआ है।

मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रबंधन फोर्स की टीम द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस तीन मंजिला इमारत को 26 सितंबर से गिराया जा रहा था, जिसकी दो मंजिलें पहले ही गिराई गई थीं, बाकी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।







