कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दिनों-दिन मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। लोगों के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बता दें कि कुरुक्षेत्र में बुधवार को फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला। जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
बता दें कि कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की भी घोषणा कर दी है। शाहबाद में मारकंडा का जलस्तर बढ़ने से देर रात तट टूट गया। जिससे मारकंडा नदी पर बा+ढ़ का खत+रा मंडरा रहा है। प्रशासन लोगों को अलर्ट कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ दर्जनों कालोनियों में अभी भी पानी भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलें हो रही हैं।







