पानीपत (एकता): पानीपत में इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी के रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद रहे। इसके साथ ही स्थानीय सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार विधायक प्रमोद विज, विधायक हरविंदर कल्याण कार्यक्रम भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।







