हरियाणा (एकता): नौकरी की तलाश के लिए भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। बीएसएफ हेड कांस्टेबल की कई भर्तियां निकली हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ने (रेडियो ऑपरेटर) और (रेडियो मैकेनिक) के पद के लिए पुरुष और महिला दोनों के लिए भर्तियां निकाली हैं। जिनके चलते ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल यानि आज से से शुरू हो चुकी है। ध्यान रहें कि आवेदन जमा करने की अंतिम डेट 12 मई है। जो भी अभ्यर्थी BSF हेड कांस्टेबल में नौकरी करना चाहता है वह आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

247 भर्तियां भरी जाएंगी
बता दें कि बीएसएफ हेड कांस्टेबल के लिए 247 भर्तियां भरी जा रही हैं। जिनमें से 217 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 30 हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए निकाली गई हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए। इस भर्ती की डेट 12 मई 2023 तक जारी है।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास कुछ जरूरी सर्टिफिकेट होने चाहिए। 2 साल के आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ पीसीएम या मैट्रिक में 60% नंबर होने जरूरी हैं। जो अभ्यर्थी 12वीं पास होगा वहीं ये परीक्षा दे सकता है।
जानिए कैसे करें अप्लाई
इस आवेदन को भरने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर आप क्लिक करें। आपके सामने पर्सनल डिटेल्स ओपन होगी आपको फॉर्म भरना होगा और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट करना होगा। फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें। अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी फॉर्म नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर भरें, क्योंकि गलत फॉर्म विभाग की तरफ से नहीं लिया जाएगा।







