हरियाणा – कारवाई में लेट लतीफी लापरवाही और अन्य कई कारणों के लिए अक्सर पुलिस की निंदा की जाती है। लेकिन अंबाला पुलिस की तेज तर्रार करवाई से पुलिस का एक नया चेहरा देखने को मिला है। अंबाला महिला थाना पुलिस ने अपने परिवार से बिछड़ी एक मंदबुद्धि लड़की को उसके परिजनों से मिलवा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। 11 अप्रैल को 25 वर्षीय ज्योति नाम की एक मंदबुद्धि लड़की डायल 112 टीम को शहर में लाबारिश हालत में मिली थी। जिसे देर रात महिला पुलिस को सौंपा गया ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला महिला थाना एसएचओ ने बताया कि मंदबुद्धि ज्योति ने पूछताछ में देहरादून के एक गांव का नाम बताया जिसके बाद पता चला कि देहरादून की रहने वाली ज्योति अपने फौजी भाई के साथ पंजाब के फाजिल्का आर्मी कैंप में रहती है। जोकि वहां से बिछड़ कर अंबाला आ पहुंची आज पूरी जांच पड़ताल करने के बाद बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
वही लापता ज्योति को लेने अंबाला पहुंचे उसके मौसा ने बताया कि 14 साल पहले ज्योति का एक एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नही है बिछड़ी ज्योति को ढूंढ परिवार से मिलवाने के लिए वह अंबाला पुलिस का धन्यवाद करते है।






