Home Crime सोनीपत में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: पत्नी का दरांती से...

सोनीपत में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: पत्नी का दरांती से काटा गला और मासूम बेटे को दी खौफनाक मौत

255
0

सोनीपत (एकता): सोनीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हैवान बने पति ने अपनी ही पत्नी और बेटे को खौफनाक मौत दे दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार खरखौदा के गांव गोपालपुर में ग्रामीण ने अपनी पत्नी की दरांती से वार कर हत्या कर दी और छत पर सो रहे अपने मासूम बेटे को गला दबाकर भयानक मौत दी। बता दें कि यह घटना शनिवार सुबह तड़के की बताई जा रही है। जब इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की कार्रवाई जाकरी है।

बुआ के घर पर रहती है बड़ी बेटी

आरोपी की एक बड़ी बेटी भी है जो अपनी बुआ के घर गांव रतनगढ़ माजरा में रहती है। दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि उनके घर में झगड़ा चलता रहता था जिसके चलते उन्होंने बड़ी बेटी को बुआ के घर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here