यमुनानगर (अकुंर): यमुनानगर की अनाज मंडी गेट के बाहर उस समय युद्ध जैसा नजारा दिखा जब महिलाएं बीच सड़क पर एक-दूसरे पर ईट-पत्थर बरसाने लगी।

दोनों पक्षों की ओर से लाठी और पत्थर से प्रहार करते हुए देखा गया। हालांकि साथ आई महिलाएं इन दोनों का बीच बचाव करते नजर आई।

अभी यह बात तो साफ नहीं हो पाई है कि यह महिलाएं आपस में क्यों झगड़ रही है। लेकिन एक महिला के हाथ में जो भी पत्थर ईंट आई उसने दूसरी महिला पर बरसाने शुरू कर दिए।

बीच सड़क पर महिलाओं को लड़ते देखना भीड़ भी ईकट्ठा हो गई। लेकिन किसी राहगीर ने भी इन महिलाओं के बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की उल्टा वहां खड़े लोग वीडियो बनाने में जुट गए।अब यह वीडियो यमुनानगर के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।








