Home Crime सनसनीखेज वारदात: बहन को ससुराल छोड़ने आए भाइयों ने जीजा का किया...

सनसनीखेज वारदात: बहन को ससुराल छोड़ने आए भाइयों ने जीजा का किया ऐसा हाल कि…

285
0

बल्लभगढ़ (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक सनसनीखेज वारदात होने का मामला सामने आया है, जहां बहन को ससुराल छोड़ने आए भाइयों ने कहासुनी होने पर अपने जीजा को पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बता दें कि झगड़ा केवल एक पक्ष से नहीं, बल्कि दूसरे पक्ष की तरफ से भी हुआ है। पुलिस ने बताया कि घायल जीजा के परिवार की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली।


मीडिया सूत्रों के अनुसार अस्पताल में इलाज करवाने आए पीड़ित ने बताया कि उसके दो साले और उसकी धर्मपत्नी ने उसकी जमकर पिटाई की और वहां से फरार हो गए। पीड़ित की मां का कहना है कि उसके बेटे के सालों ने उसको बुरी तरह से पीट-पीटकर घायल कर दिया। आदर्श नगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की मानें तो उनके पास सूचना आई थी कि सुभाष कॉलोनी में झगड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here